लालगंज (रायबरेली)। बुधवार देर रात दैनिक दिशेरा टाइम्स के संपादक राजेश त्रिवेदी पर उनके आवास के निकट ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वह किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। यह हमला किसने करवाया है इस बात की जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। जब कि मामला कोतवाली लालगंज में दर्ज करा दिया गया है। इस हमले के पीछे किसका हाथ है पुलिस जल्द ही इसका पता लगाएगी।
ज्ञात हो कि हमले के तुरंत बाद ही डायल 100 को सूचना दी गई, जिससे कि पुलिस मौके पर पहुंचकर राजेश त्रिवेदी को सीएचसी लालगंज ले गई. वहां उनका उपचार कराया। जहां उनके सिर पर 7 टांके लगाए गए और वहां से रेफर कर दिया गया। पीडित के परिजन के अनुसार हमला किये जाने का कारण अज्ञात है लेकिन यह तो स्पष्ट है कि सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है।
Jansaamna