Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वनवासी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति 17 को

वनवासी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति 17 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। महर्षि दयानन्द आर्ष गुरूकुल आश्रम द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम नगर के पालीवाल हाॅल में 17 फरवरी 2019 को किया जायेगा। जिसमें बनवासी बच्चो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तृतियाॅ विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
बताते चले कि राष्ट्रीय सेवा भारती दिल्ली द्वारा संचालित गुरूकुल आश्रम में 52 वच्चे बनवासी अध्ययनरत है उक्त प्रकल्प को चलाने का कार्य सेवा भारती द्वारा किया जा रहा है। उन बच्चो को 17 फरवरी 2019 को शहर में लाकर परिवारों के बीच स्नेह दिलाया जायेगा। साथ ही परिवार के लोगो के साथ खेलने का मौका मिलेगा। जिन बच्चो को अपने परिवार के बारे में आज तक कुछ पता नही है। वनवासी बन्धुओं को उनके बच्चो के माध्यम से राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडकर विकास कराया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रान्त संघचालक आरएसएस जगदीश वशिष्ठ, अखिल भारतीय संगठन मन्त्री सेवा भारती राकेश जैन रहेगे। उक्त जानकारी सेवा भारती अध्यक्ष विजय जैन, सचिव हरिओम शास्त्री विश्नू गुप्ता सन्दीप गुप्त द्वारा दी गयी।