Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाणक्य फाउण्डेशन ने किया एसपी ग्रामीण का सम्मान

चाणक्य फाउण्डेशन ने किया एसपी ग्रामीण का सम्मान

फिरोजाबाद। चाणक्य फाउण्डेशन द्वारा एसपी ग्रामीण महेन्द्र कुमार को कोटला रोड स्थित होटल कांता में विदाई दी गई। वहीं चाणक्य फाउण्डेशन की टीम द्वारा एसपी ग्रामीण को राधाकृष्ण की तस्वीर भेंट की। सचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि एसपी ग्रामीण महेन्द्र कुमार का काम करने का तरीका बहुत ही अलग था। उन्होंने हर पीड़ित को अपने परिवार का सदस्य मानकर उसको न्याय दिलाने का काम किया। वहीं पुलगामा में हुए शहीद सैनिकों के सम्मान में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रंदाजली अर्पित की। इस दौरान चेतन दीक्षित, उमेश शर्मा, विवेक जोशी, यतेन्द्र शर्मा, वीनेश दीक्षित, मेहताब अंजुम, राशिद हुसैन, अमन चैहान, अनुराग शर्मा, निशांत गर्ग, रजत गुप्ता, नीता पांडेय, डा. संजीव वर्मा, के अलावा यातायात प्रभारी देवेन्द्र शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।