Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक लेकर पैदल जा रहा बाइक चोर हिरासत में

बाइक लेकर पैदल जा रहा बाइक चोर हिरासत में

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। अध्यापक की कंजूसी व चोर की मुफलिसी ने कल चोरी गई मोटरसाइकिल आज बरामद करवा दी। बाइक चोरी होने के दूसरे दिन पेट्रोल खत्म होने पर आरोपी युवक बाइक लेकर पैदल जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला टीचर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार घर के नजदीक स्थित कपूर आईटीआई में अध्यापक है। कल मंगलवार की दोपहर आरोपी स्कूल के अंदर से डुप्लीकेट चाबी लगाकर पैशन प्रो हीरो मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था। जिसकी स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आज अपराहन कस्बे के जहानाबाद रोड में पीड़ित अध्यापक विनोद कुमार साथी महिला टीचर के साथ कहीं जा रहा था। तभी उसे पैदल बाइक लेकर जा रहा आरोपी नजर आया। जिसे पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लल्लू पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम भीतरगांव बताया है। तथा चोरी की पहली वारदात करना कबूला है।