Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने मनाई श्याम लाल गुप्ता की पुण्यतिथि

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने मनाई श्याम लाल गुप्ता की पुण्यतिथि

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर / ग्रामीण के जिला कार्यालय पर वरिष्ठ समाजवादी नेता विचारक चिंतक स्वर्गीय श्याम लाल गुप्ता जी की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनको याद करते हुए उनके द्वारा समाज में किए गए योगदान को याद किया गया। सभी ने अश्रुपूरित नेत्रों से उनको नमन किया और उनको याद किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने उनकी दूरदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए यह भी कहा कि आज जो न्यू कानपुर सिटी योजना केडीए द्वारा चलाई जा रही है उन्होंने प्रखर और मुखर विरोध इस योजना का किया था क्योंकि उनका यह कहना था कि यह डूबा क्षेत्र है और यहां दलदली जमीन है भविष्य में जो मकान बनेंगे उनके ऊपर खतरा मंडराता रहेगा। इस बात के लिए उन्होंने आंदोलन भी किया था। उन्होंने देश बचाओ नाम की संस्था का गठन किया जिसके माध्यम से वह सामाजिक मुद्दे उठाते रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अशोक यादव, पं. गोविंद त्रिपाठी स्वामी, शिव मोहन सिंह चंदेल, हरी कुशवाहा, सचिन वोहरा, मोहम्मद यामीन खान वारसी, अनूप त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, अर्जुन सिंह भदौरिया, अरुण यादव, अभिषेक यादव, सूरज शुक्ल आदि मौजूद रहे।