Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मायावती का 61वाॅं जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

मायावती का 61वाॅं जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

2017.01.15.9 ssp shirajiघाटमपुर, कानपुर, शीराजी। कस्बे के स्टेशन रोड के सामने स्थित रविदास मन्दिर देव स्थल में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का 61 वाॅं जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर प्रवेंद्र संखवार बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज कुरील सपा छोड़कर बसपा में आए अरूण सचान पूर्व जिलापंचायत सदस्य तन्मय तिवारी, योगेन्द्र कुशवाहा, अमर निषाद ने बहन जी के संघर्षों एवं चार बार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों को बताई और उनके जन्मदिवस पर उपहार के रूप में पाॅचवीं बार मुख्यमन्त्री बनाने का वायदा लिया। इस अवसर पर बंजारीलाल पाल, मनीष तिवारी, रामचन्द्र संखवार, विवेक गौतम, शिवशंकर प्रजापति, फूल सिंह, जीतू चैरसिया, विनय बंजारा, मुस्ताक, निसारूद्दीन मंसूरी, अमर हसन, टुनटुन पाण्डेय, डा0 ओमप्रकाश त्रिपाठी, सर्वेश सोनकर, मुन्नालाल, रमेश तिवारी, दिनेश चन्द्र सचान, धर्मेंन्द्र संखवार आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन बसपा विधानसभा अध्यक्ष रामबाबू संखवार द्वारा किया गया।