Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अभियुक्तों से असलाह सहित चोरी का सामान बरामद

अभियुक्तों से असलाह सहित चोरी का सामान बरामद

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने चार शातिर चोरो को चोरी के माल सहित दबोच लिया गया। जिनके पास से असलाह भी बरामद किये गये।
एसपी सिंटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि विगत रात्रि में थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक बीडी पाण्डेय ने चैकिंग के दौरान लालपुर रोड पुरानी मण्डी के समीप से चोरी के माल सहित चार लोगो को दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों में अंकित पुत्र जयवीरसिंह निवासी किशननगर रसूलपुर, सत्यप्रकाश उर्फ सत्ते पुत्र शिवसिंह निवासी पुराना रसूलपुर, संदीप पुत्र सोनेलाल, प्रदीप उर्फ पिद्दी पुत्र होरीलाल निवासी ऐलानी नगर रसूलपुर बताये गये। पकडे गये अभियुक्तों ने चैबान मौहल्ला से अभिषेक मित्तल के चूडी गौदाम नवीन प्रेस के पास से दुकान का ताला तोडने की घटना को स्वीकारा है। उनके पास से 5610 रूपये की चिल्लड सिक्के बरामद किये गये। आसफाबाद चैराहा से शराब की दुकान से चोरी की घटना का भी खुलासा किया। पकडे गये अभियुक्तों से तीन तमंचा कारतूस एक आला नकब, 5610 के सिक्के 350 की नगदी जेब से एक डिस्कबर रंग काला लाल गाडी का इंजान भी बरामद किया गया।