Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग की नींद टूटी

आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग की नींद टूटी

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत बेगम बाजार भगवतपुर मोड़ बमरौली में आधा अधूरा बने डिवाइडर पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने रेडियम पाइप लगा कर किया काम, रेडियम लगने से अब एक्सीडेंट होने का खतरा हुआ कम, इस कार्य के लिए रॉबिन साहू भाजपा पिछड़ा वर्ग महानगर जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज इसके लिए उनका भी काफी योगदान रहा। रॉबिन साहू इस आधे अधूरे बने डिवाइडर के बारे में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ए0 के0 द्विवेदी को अवगत कराते रहे। जिससे यह कार्य संपूर्ण हो सका। जब से यह डिवाइडर बना था इस पर लगभग सैकड़ों एक्सीडेंट हो चुके हैं। अब जाकर विभाग की नींद खुली और इस कार्य के लिए क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।