Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

 ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद। जनपद में अलग अलग जीआरपी क्षेत्र अन्तर्गत दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। समाचार लिखे जाने तक शवों की पहचान नहीं हो सकी थी।
जनपद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के समीप सोमवार की रात्रि में एक 27 वर्षीय अज्ञात युवक की अचानक टेªन से कटकर मौत हो गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर आयी है। वही दूसरी घटना फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन की है। जिसमें सोमवार की रात्रि एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस इस शव को भी जिला अस्पताल लायी है। समाचार लिखे जाने तक शवों की पहचान नही हो सकी थी। पहचान होने पर ही नाम व पता ज्ञात हो सकेंगे।