Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने आयोजित की शोक सभा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने आयोजित की शोक सभा

मुगलसराय/चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मुगलसराय नगर इकाई के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री पार्क में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर मुगलसराय नगर ईकाई के ग्रापए चंदौली के वरिष्ठ महामंत्री व जनसंदेश टाइम्स मुगलसराय के संवादाता विनोद पाल के पिता श्री कामता प्रसाद 65 वर्ष का आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से मुगलसराय नगर ग्रापए अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति ने कहा कि इस दुखः की घड़ी में हम सभी मृतक के परिजनों के साथ हैं और मृतकों के आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना करते हैं। शोकाकुल परिवार के इस दुख की घड़ी को सहने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान तारकेश्वर सिंह, करुणापति तिवारी, अंजनी नंदन तिवारी, कृष्णा गुप्ता, संतोष शर्मा, आर के तिवारी, नागेंद्र कुमार प्रजापति रमेश यादव, प्रधान प्रजापति, स्वेता सिध्दिदात्री, उमेश कुमार, उमेश दूबे, बेचू मौर्या, राकेश भारती, अशोक जयसवाल, सचिन पटेल, नीलेश कुमार, तलवार सिंह मौजूद रहे।