Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गौशाला के दान पात्र को चोरो ने किया साफ

गौशाला के दान पात्र को चोरो ने किया साफ

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के आर्य नगर स्थित गौशाला में लगे दान-पात्र से चोरी हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर डायल 100 पुलिस ने मौका मुआयना किया।
थाना उत्तर क्षेत्र आर्यनगर में नगर निगम द्वारा संचालित गौशाल में गौदान के लिए एक दान पेटिका रखा दी गयी है। विगत रात्रि में अज्ञात चोरो ने दानपात्र का ताला तोड कर उसमें रखी हजार दो हजार रूपये की लगभग राशि को चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी सुबह दानपात्र को खुला देखने पर हो सकी। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया। गौशाला पर रहने वालो लोगों ने बताया कि दानपात्र में लोग गायों के लिए कुछ रूपये दान कर जाते है।