Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुष्मांडा देवी मंदिर में जागरण कार्यक्रम संपन्न

कुष्मांडा देवी मंदिर में जागरण कार्यक्रम संपन्न

घाटमपुर, कानपुर। कस्बा स्थित मां कुष्मांडा देवी के दरबार में विगत 4 वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां कुष्मांडा देवी जागरण समिति के द्वारा जागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटमपुर नगर पालिका चेयरमैन संजय सचान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत साहू ने की, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव कार्यक्रम संयोजक विक्की ठाकुर व विशिष्ठ अतिथि के रूप में सत्यम चैहान ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन अपूर्व गुप्ता ने किया। जागरण पार्टी अनिल कैलाश के द्वारा जागरण का प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया । जागरण में दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या भक्त मौजूद रहे।