Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोली मार कर युवक ने दी जान

गोली मार कर युवक ने दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर में विगत रात्रि में एक युवक ने खुद को गोलीमार कर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहंुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर निवासी कमल सिंह के 24 वर्षीय पुत्र हेमन्त ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते स्वंय को तमंचे से गोलीमार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। कमरे में जाकर देखा कि हेमन्त का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्म हत्या करने के कारण का जानने में जुट गई हैै।