Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती घायल

मार्ग दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भतीजे के साथ स्कूटी से लौट रही युवती पुलिस वेरी केटिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी निवासी पप्पू गोस्वामी की पुत्री प्रिया 18 वर्ष जहानाबाद स्थित अपने मामा के यहां गई थी। 28 अप्रैल को अपराहन प्रिया भतीजे आशीष 25 वर्ष के साथ स्कूटी से वापस घाटमपुर आ रही थी। कुआं खेड़ा पुलिस चौकी के सामने लगी पुलिस वेरी केटिंग से ट्रक से बचने के चक्कर में स्कूटी टकरा गई। जिससे प्रिया को गंभीर चोट आई है। सजेती पुलिस ने घायल प्रिया को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। भतीजे आशीष को मामूली चोटे आई है।