Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। आज अपराहन तेज रफ्तार बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर देहात जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र के गांव कृपालपुर निवासी गुरु प्रसाद कुरील का पुत्र राधे लाल कुरील 29 वर्ष शनिवार अपराहन अपने साथी के साथ बाइक द्वारा जहानाबाद शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहा था। फरीदपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकली। दुर्घटना में राधे लाल का पैर टूट गया और उसका साथी को मामूली चोटें आई हैं। घायल राधेलाल को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।