Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्रामीण की भैंस चोरी, पीड़ित ने तीन के खिलाफ दी तहरीर

ग्रामीण की भैंस चोरी, पीड़ित ने तीन के खिलाफ दी तहरीर

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव लुटसान में बीती रात नामजदों ने एक ग्रामीण के घेर से एक भैंस चोरी कर ली। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में दी है।शनिवार को कोतवाली में शिकायत करते हुए गांव लुटसान निवासी छोटेलाल ने कहा है, कि उसकी दुधारू भैंस घर के निकट घेर में बधी रहती है। वह घेर में ही सोता है, शुक्रवार की देर शाम वह खाना खाने घर आया और खाना खाकर घेर पर ही सो गया। जहां उसे गहरी नींद आ गई। करीब एक बजे नामजदों ने उसकी भैंस चोरी कर ली। पीडित ने हाथरस निवासी तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।