Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गंगा स्नान को जा रहे हाथरस के व्यक्ति की अलीगढ़ में मौत

गंगा स्नान को जा रहे हाथरस के व्यक्ति की अलीगढ़ में मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान को जा रहे गांव नगला कुमरजी निवासी बाइक सवार व्यक्ति की अलीगढ़ में बाइकों की भिडन्त में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुमरजी निवासी 55 वर्षीय तेजपाल यादव पुत्र बाबूलाल यादव आज सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान करने के लिये गंगा घाट राजघाट के लिये निकले थे और वह जैसे ही अलीगढ़ पार कर राजघाट रोड पर पहुंचे तभी उनकी बाइक सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से भिड़ गई। उक्त हादसे में तेजपाल यादव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा परिजन भी पहुंच गये और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। मृतक तेजपाल यादव का शव गांव में आते ही भारी कोहराम मच गया और माहौल भारी गमगीन हो गया।