Tuesday, April 1, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्षत्रिय शिरोमणि महापुरूष शोभायात्रा 9 को

क्षत्रिय शिरोमणि महापुरूष शोभायात्रा 9 को

हाथरस। क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती 9 मई को शहर में विशाल तृतीय क्षत्रिय शिरोमणि महापुरूष शोभायात्रा दोपहर 2 बजे से गौशाला रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला से निकाली जायेगी तथा शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण करली गई हैं।
उक्त जानकारी आज सासनी गेट स्थित महक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. योगेन्द्र सिंह गहलौत व शोभायात्रा के संयोजक सुरेन्द्रपाल सिंह सेंगर ने देते हुये बताया कि कल शहर में तृतीय विशाल क्षत्रिय शिरोमणि महापुरूष शोभायात्रा श्रीकृष्ण गौशाला से दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी तथा शोभायात्रा में भव्य 21 झांकियां, 3 बैण्ड, 21 घोड़े तथा 4 ऊंट आदि होंगे वहीं महाराणा प्रताप की आकर्षक झांकी आकर्षण होगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का उद्घाटन अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त अजय दीप सिंह करेंगे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरसिंह भदौरिया होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, महासभा प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चैहान, राजवीर पहलवान, पूर्व एमएलसी डा. राकेश सिंह राना व राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मतेन्द्र सिंह एड. भाग लेंगे।
उन्होंने समस्त क्षत्रिय बन्धुओं से शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है। प्रेस वार्ता में लक्ष्मीराज सिंह, मनोज सिसौदिया एड., प्रहलाद सिंह सिसौदिया, सुरेन्द्र सिंह पौरूष, नीरेश कुमार सिंह, श्रीमती नीलम चैहान, गौरव प्रताप सिंह, किशनसिंह राठौर एड. आदि मौजूद थे।