Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शौच को गये व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या

शौच को गये व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कमलपुर में शौच को गये एक युवक कीे संदिग्घ हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जाहिर की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी 45 वर्षीय चन्द्रपाल पुत्र बाबूराम बुधवार की तडके अपने घर से शौच करने के लिए खेत की ओर गया था। उसी दौरान उसकी संदिग्घ हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। काफी समय तक वह घर नही लोटा तो परिजनों ने उसको खोजा तो पता चला के खेत पर जाने वाले रास्ते में उसका शव पडा हुआ है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। उन्ही में से घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसके पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी। उक्त घटना की जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष फरिहा ने बताया कि उक्त घटना में अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।