Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तक्षशिला एकेडमी में समर कैंप के बाद एक माह की छुट्टी

तक्षशिला एकेडमी में समर कैंप के बाद एक माह की छुट्टी

प्रबंधक शिवाकांत त्रिवेदी की देखरेख में संपन्न हुए समस्त कार्यक्रम।
कानपुर। घाटमपुर कस्बे के नगर पालिका रोड स्थित तक्षशिला एजुकेशन सेंटर में बीती 16 मई से चल रहे समर कैंप का आज बुधवार को समापन हो गया। जिसमें बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। एक सप्ताह चले समर कैंप की थीम फन इन सन 2019 रही। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीचर आरती नैंसी की देखरेख में बिना आग के भोजन पकाना। धरम, कीर्ति शुभी मुकेश आदि द्वारा लूडो कैरम। प्रिया वैशाली द्वारा योगा कार्यक्रम। कला पेंटिंग, किरण व सालनी द्वारा। चेस अनीता व राहुल द्वारा। फैशन डांस में पारुल साक्षी सौम्या तथा हील्ड वर्क रीता मैम की देखरेख में तथा मेहंदी में कंचन एवं पूजा गुप्ता द्वारा बच्चों को सिखाया गया। विद्यालय में सभी कार्यक्रम प्रबंधक शिवाकांत त्रिवेदी के दिशा निर्देशन के अनुसार प्रधानाचार्य अमृता तिवारी ने कुशलता पूर्वक संपन्न कराएं। समर कैंप में बच्चों ने फन इन सन 2019 पर जमकर मस्ती की। प्रबन्धक शिवाकांत त्रिवेदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी एक माह के लिए समर वेकेशन की छुट्टियां की जा रही है।