Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीजीपी ने सीसीटीएनएस पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सत्येन्द्र सिंह को किया सम्मानित

डीजीपी ने सीसीटीएनएस पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सत्येन्द्र सिंह को किया सम्मानित

कानपुर नगर। लखनऊ स्थिति डीजीपी कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
यह जानकारी देते हुए जनपद के बर्रा थाना में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक ओपी सिंह के करकमलों द्वारा 31 मई को उन्हें भी सम्मानित किया गया और उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
बताते चलें कि तकनीकी सेवाओं से सम्बन्धित सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्रचलित कार्यवाही के क्रम में 1 जनवरी 2019 से 30 अप्रैल 2019 तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जनपद के बर्रा थाना में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर सत्येन्द्र सिंह हैं।