Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 27 मरीजों को किया गया मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिन्हित

27 मरीजों को किया गया मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिन्हित

चन्दौलीः दीप नारायण यादव। पुलिस तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित स्वयंसेवी संगठन मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत थाना शहाबगंज व अन्य थाना क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। जहां आपरेशन हेतु चयनित मरीजों का निःशुल्क आपरेशन आर के नेत्रालय महमूरगंज वाराणसी में डाॅ आर के ओझा के देखरेख में कराया जाता है। उसी क्रम में नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 173 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें नेत्र परीक्षण के उपरान्त 27 मरीजों को आपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। चिन्हित मरीजों का आपरेशन डाॅ आर के ओझा के देखरेख में आर के नेत्रालय महमूरगंज वाराणसी में कराया जायेगा। इस मौके पर कैम्प में अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि पुलिस अधीक्षक की पहल पर गरीबों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। निजी संसाधनों द्वारा इतने व्यापक स्तर पर विना किसी भेदभाव के सेवा करना अपने आप में एक कीर्तिमान है।