Tuesday, June 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पावर प्लांट में मजदूर का शव मिलने से सनसनी

पावर प्लांट में मजदूर का शव मिलने से सनसनी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। सजेती थाना क्षेत्र के लहूरीमऊ पावर प्लांट में आज मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के लहुरीमऊ पावर प्लांट में आज दोपहर शव मिलने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। नवेली पावर प्लांट में सांगा कंट्रक्शन कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी अशोक जिला रोहतास बिहार का रहने वाला था। अशोक गुरुवार दोपहर दवा लेने के लिए निकला था। और आज दोपहर उसका शव पावर प्लांट में मिलने से मजदूरों में सनसनी फैल गई, वही साथी मजदूरों ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर मौके पर पहुंची सजेती पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।