Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोहा व्यापारी से रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

लोहा व्यापारी से रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। नगर के प्रमुख लोहा व्यापारी रवीश कुमार जैन से 25 लाख की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को थाना उत्तर पुलिस एवं एसओजी टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल तथा सिम को बरामद कर लिया है।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना उत्तर के बर्फखाना चैराहा निवासी लोहा व्यापारी रवीश जैन से 25 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा, एसएचओ उत्तर सतेंद्र सिंह राघव, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ ही घटना के खुलाशे को जुटे थे। पुलिस को सूचना मिली थी लोहा व्यापारी को धमकाने वाला अपने मोहल्ले में मौजूद है। थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने घेराबंदी करके दो साथी गिरफ्तार कर लिए जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गांधीनगर निवासी अनूप शर्मा पुत्र सतीशचंद्र शर्मा, दूसरा भगवान नगर निवासी गणेश पुत्र ठाकुर दास हैं। जबकि भागे साथियों के नाम भगवान नगर निवासी भूरा पुत्र हजारीलाल, शांतिनगर निवासी अवतार शंखवार पुत्र रामलाल शामिल हैं। पुलिस ने धमकी में प्रयुक्त मोबाइल सैमसंग जे-6 को बरामद किया है।