Sunday, May 18, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विभिन्न मार्गो से होकर निकली पल्स पोलियो जागरूकता रैली

विभिन्न मार्गो से होकर निकली पल्स पोलियो जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। शनिवार को पल्स पोलियों जागरूकता रैली का आयोजन तिलक काॅलेज के प्रांगण में किया गया। रैली का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके दीक्षित ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इसके बाद 108 एम्बूलेंस को विधिवत पूजन कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
पल्स पोलियों जागरूकता रैली तिलक काॅलेज से प्रारम्भ हुई। जो कि गांधी पार्क चैराहा, सेन्ट्रल चैराहा, वर्फखाना चैराहा, जलेसर रोड, आर्य नगर होती हुई तिलक काॅलेज में आकर सम्पन्न हुई। रैली सैकड़ो आशा कार्यकर्ता ने प्रतिभाग किया। रैली में अपने 0 से पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। वहीं उप्र सरकार द्वारा दस 108 एम्बूलेंस का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा एवं सीएमओ एसके दीक्षित ने किया।