Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्टे के बावजूद निर्माण कार्य जारी

स्टे के बावजूद निर्माण कार्य जारी

घाटमपुर, कानपुर। सिविल कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने के पश्चात भी दबंगों ने स्थानीय प्रशासन से सहयोग लेकर प्लाट में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। पीड़ित निर्माण कार्य रुकवाने के लिए प्रशासन के चक्कर काट रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम रवाईपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद व राकेश पुत्र स्वर्गीय अंगनू प्रसाद ने पुलिस चैकी कोरिया व तहसीलदार घाटमपुर से मिलकर शिकायत की है कि उसकी आराजी नंबर 107 का मुकदमा सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इस आदेश के बावजूद दूसरा पक्ष विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहा है। तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा है।