आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हो सकती है फायदेमंद
कानपुर, चन्दन जायसवाल। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने सपा काँग्रेस समर्थित प्रत्याशी मानवेन्द्र स्वरुप को 9145 वोटो से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस मौके पर विजयी प्रत्याशी अरुण पाठक ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये जीत आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अच्छा संकेत है और इस जीत को नरेन्द्र मोदी को समर्पित करता हूँ।
गौर तलब हो कि अरुण पाठक की उप चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से यह कयास लगाये जा रहे थे कि मान्नवेन्द्र की तैयारियां पूरी नहीं थी लेकिन इसबार सपा कॉंग्रेस समर्थित प्रत्याशी की हार से लगने लगा है कि पढ़े लिखे मतदाताओं को जो प्रत्याशी अच्छा समझ में उसे चुना गया है।
Jansaamna