Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डा. मोहित गर्ग हुये सम्मानित

डा. मोहित गर्ग हुये सम्मानित

हाथरस। शहर के युवा उभरते दन्त चिकित्सक डा. मोहित गर्ग की सेवाओं व सहयोग को देखते हुये अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित महाराजा अग्रसैन जी की जयंती शोभायात्रा एवं मेला महोत्सव में सम्मानित किया गया। डा. मोहित गर्ग को अग्र चिकित्सक की उपाधि से सम्मानित किया गया।
युवा उभरते दंत चिकित्सक डा. मोहित गर्ग को इतनी कम उम्र में उनकी प्रतिभा जहां काबिल-ए-तारीफ है वहीं उनके द्वारा दंत चिकित्सा क्षेत्र में दिये जा रहे सहयोग व आम गरीब लोगों की मदद प्रशंसनीय है और उनको यह सम्मान उसी का फल है।

डा. मोहित गर्ग को सम्मानित किये जाने पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. एन.सी. शर्मा, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, रेडीमेड गारमेन्ट्स एसो. के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक, वरिष्ठ व्यापारी नेता सुनीत जैन , सत्यनारायन गर्ग, नगेन्द्र पाठक, दाऊ दयाल वाष्र्णेय, कन्हैयालाल अग्रवाल, विमल कुमार अग्रवाल, नन्दकिशोर, राजेश अग्रवाल, सुरेन्द्र वाष्र्णेय आदि ने भारी हर्ष व्यक्त किया है।

Written by: Niraj Chakrapani