Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसें में महिला की मौत

सड़क हादसें में महिला की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी के गांव भीकनपुर में सड़क पार करते समय एक महिला की मौत हो गयी। परिजन मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराये बिना ही अपने घर ले गये।
थाना नारखी के गांव भीकनपुर सडामई निवासी निहाल सिंह की 65 वर्षीय पत्नी प्रेमदेवी सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको परिजन उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल में ले गये। जहां उसकी मौत हो गयी, परिजन जीवित होने की आश लेकर मृतका के शव को सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहां चिकित्सक ने महिला के मारने की पुष्टी कर दी। महिला की मौत होने की जानकारी होने पर शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही अपने घर ले गये।