Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनियंत्रित होकर पलटी कार

अनियंत्रित होकर पलटी कार

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे – 2 फूफई के पास एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे से गड्ढे में पलट गई जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया यह जा रहा है कि कार औरैया की ओर से इटावा की तरफ जा रही थी तभी कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और संतुलन बिगड़ने के बाद हाईवे पर साइकिल से जा रहे दो साइकिल सवारों को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। जिसमें दो साइकिल पर सवार दोनों युवक कार के नीचे दब गए मौके पर पहुंची क्षेत्रीय लोगों ने कार में फंसे लोगों और कार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का उपचार किया जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।