Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हज पर जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण 17 जुलाई को

हज पर जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण 17 जुलाई को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के कानपुर देहात से हज पर जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण व टीकाकरण हेतु दिनांक 17 जुलाई 2019 को प्रशिक्षण केन्द्र अन्जुमन मदरसा जीनतुल इस्लाम, अमरौधा, कानपुर देहात में प्रातः 11 बजे से प्रशिक्षण व टीकाकरण कराना निश्चित किया गया है। उन्होंने हज यात्रियों से अपील की है कि प्रशिक्षण केन्द्र अन्जुमन मदरसा जीनतुल इस्लाम अमरौधा में उक्त तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण व टीकाकरण कराने का कष्ट करें। उक्त के सम्बन्ध मंे किसी असुविधा हेतु हज प्रशिक्षक हाजी अकील अहमद सिद्ददीकी मो0 नं0 9935323919 से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कर सकते है।