Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवलखन की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

शिवलखन की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

2017.02.13.4ssp sd pachoriकानपुर, जन सामना ब्यूरो। गुब्बारा सिलेण्डर हादसे में मृतक शिवलखन के परिजनों से फजलगंज में गोविन्द नगर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सत्यदेव पचैरी मिले और उसकी पत्नी को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद की। इस मौके पर श्री पचैरी ने जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा से फोनपर बात की और मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोश से 5 लाख रुपये की मदद करवाने की बात कही। इसके बाद एडीएम सिटी ने शिवलखन की पत्नी को 20 हजार रुपये की चेक देते हुए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाने की घोषणा की। इसके बाद सत्यदेवउ पचैरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क कर वोट मांगे।