Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक में उतरा करंट, चालक की मौत

ट्रक में उतरा करंट, चालक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के आलमपुर-आनंदीपुर के समीप ट्रक में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक के शव को इलाका पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
थाना मटसैना क्षेत्र आलमपुर-आनंदीपुर क्षेत्र आज सुबह एक ट्रक बिहार प्रान्त से सामान लेकर आया था। उसी दौरान ट्रक चालक मुज्जफरपुर जिले के राघवपुर निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र महादेव प्रसाद मटसैना क्षेत्र आलमपुर में अपने ट्रक को खडा कर रहा था। उसी दौरान ट्रक में ऊपर से निकल रहे हाईटैंसन के तार से करंट उतर आया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। परिचालक मच्चुआ निवासी प्रिंस भी उसके साथ आया हुआ था। जो कि ट्रक से पहले ही उतर चुका था। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को प्रिंस अपने साथ बिहार ले गया। थानाध्यक्ष मटसैना उमर फारूख ने बताया कि प्रिंस मृतक का साला था। जो कि शव को लेकर बिहार निकल गया।