Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद स्तरीय प्रदर्शनी 24 को

जनपद स्तरीय प्रदर्शनी 24 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के नव प्रवर्तन केंद्र के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा स्थानीय नवप्रवर्तनों की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन एडिफाई वल्र्ड स्कूल में 24 जुलाई को किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन होगी। प्रदर्शनी में जनपद के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी आगरा डॉ देवेन्द्र शाह एवं डॉ विवेक सुदर्शन गाजियाबाद भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अश्वनी कुमार जैन के द्वारा दी गई है।