Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने जल भराव की शिकायत की

क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने जल भराव की शिकायत की

करहल, मैनपुरीःपुष्पेन्द्र मिश्रा। क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने जल भराव होने की शिकायत अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से की।
बताते चलें कि पानी बरसने के बाद करहल तहसील परिसर के अंदर बने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने जल भराव हो गया है ।
जल भराव की समस्या को लेकर आज अधिवक्ताओं ने एक जुट होकर मोर्चा खोल दिया और उपजिलाधिकारी से मुलाकात की और समस्या के बारे में अवगत कराया ।
इस दौरान अखिलेश सक्सेना, रविंद्र सिंह, हरिओम दुबे, मनोज यादव, सुरेंद्र शुक्ला, प्रदीप, प्रकाश चंद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।