Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » असामाजिक तत्व करा सकते हैं झगड़ा

असामाजिक तत्व करा सकते हैं झगड़ा

हाथरस। शहर के मौहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में असामाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र में आयेदिन लोगों के साथ गाली गलौज करने व महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार करने से परेशान तमाम लोगों ने आज भीम आर्मी के नेतृत्व में पुलिस कप्तान से मिलकर शिकायत की गई है और क्षेत्र में शांत फिजा को बिगाडने वालों पर कार्यवाही की मांग की गई है।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में आज तमाम लोग पुलिस कप्तान से मिले और उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा तथा शिकायती पत्र में कहा गया है कि श्रीनगर नई बस्ती क्षेत्र में कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्व आयेदिन घूमते रहते हैं और लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट भी करते हैं जबकि थाना पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती है तथा उक्त लोग क्षेत्र की बहन बेटियों के साथ भी दुव्र्यवहार करते हैं तथा हिन्दू मुस्लिम झगडे की आशंका बनी रहती है और ये लोग शहर के शांत माहौल को बिगाड सकते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस कप्तान से कार्यवाही की मांग की है। मांग करने वालों में नाजिम, टीटू अहमद, शान मौहम्मद, राशिद, अजय कुमार सागर, ठाकुरदास, अजय कुमार गौतम, दिलीप कुमार आदि शामिल हैं।