Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समर्थकों ने अभिषेक शुक्ल मण्डल अध्यक्ष का जोर दार स्वागत किया

समर्थकों ने अभिषेक शुक्ल मण्डल अध्यक्ष का जोर दार स्वागत किया

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। शिवली कस्बा निवासी अभिषेक शुक्ल को भारतीय जनता युवा मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने के प्रथम आगमन पर सिद्ध पीठ जागेश्वर महाराज के दर्शन कर बाबा भोले का आशीर्वाद लिया। वही समर्थकों ने मण्डल अध्यक्ष का जोर दार स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष ने सभी साथियों का आभार प्रकट किया वही आश्वशन दिया कि हर समय हर स्थिति में वह कंधा से कंधा मिला कर खड़े है कभी किसी कार्यकर्ता का शोषण नही होने देंगे। वही न्याय की लड़ाई में सदा उनके साथ है वही भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बाबा जागेश्वर महाराज की कृपा है जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है वह निर्वाह करने की शक्ति दे जो हम अपने दायित्वों को निर्वाह कर सके। उसके उपरांत बाबा जागेश्वर का श्रृंगार किया गया। वही मुख्य रूप से प्रखर पांडेय, संदीप सोनकर, महंत राकेश पूरी, दीपक कश्यप, शुभम यादव, हिमांशु यादव, अनिरुद्ध शुक्ल, उमंग अवस्थी, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।