Friday, May 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद में चले लाठी-डन्डे चार लोग घायल

जमीनी विवाद में चले लाठी-डन्डे चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के फुलवाडी के समीप जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार चार लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना लाइनपार क्षेत्र के ओमनगर निवासी कालीचरन पुत्र राजाराम, सुरेशचन्द्र पुत्र राजाराम की जमीन दक्षिण क्षेत्र फुलवाडी के समीप है। आज उक्त दोनो भाई अपनी-अपनी पत्नियों परिजनों के साथ जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। उसी दौरान पास के ही सुखवीर उसके लडको ने उक्त लोगो को जबरिया अपनी जमीन बताते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उक्त दोनो भाईयों के साथ सुरेशचन्द्र की पत्नी राजकुमारी उसका एक बच्चा घायल हो गया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण भी कराया।