Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लाखों की लागात से बनेगी नगला विश्नू आजाद नगर की गलियाॅ-मेयर नूतन राठौर

लाखों की लागात से बनेगी नगला विश्नू आजाद नगर की गलियाॅ-मेयर नूतन राठौर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम द्वारा नगर में कराये जा रहे विकास कार्य के चलते वार्ड नम्बर छः आजाद नगर, नगला विश्नू आदि क्षेत्र में आरसीसी गलियों को निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय पाषर्द के साथ क्षेत्र की जनता भी मौजूद रही।
नगर निगम की महापौर नूतन राठौर द्वारा नगर में कराये जा रहे विकास कार्य के चलते आज नगला विश्नू में क्षेत्रीय पार्षद राकेश यादव के साथ मिलकर लाखों की लागात से बनने वाली आरसीसी गलियों के निर्माण का भूमि पूजन श्रीफल तोड कर किया। क्षेत्रीय जनता द्वारा फूल माला पहनाकर महापौर का स्वागत भी किया। वही वार्ड नम्बर छः गुरू नगर आजाद नगर में भी भूमि पूजन किया गया। कल्लू के अमर सिंह के मकान से लेकर प्रभूदयाल के मकान से श्यामसुन्दर के मकान तक सीसी गलियों का निर्माण कार्य किया जायेगा। वही आजाद नगर बघेल गली से लेकर राठौर धर्मशाला तक सीसी सड़क निर्माण के साथ आस-पास की नालियों को भी सही कराया जायेगा। क्षेत्रीय पार्षद विधियाराम शंखवार के साथ क्षेत्रीय जनता आशीष यादव मुकुल गुप्ता के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।