Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद में आये यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जनपद में आये यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

टीम संग विभिन्न जनपदों का कर रहे भ्रमण
जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने किया जोशीला स्वागत
कहा-अखिलेश यादव को जिताने की कर रहे जनता से अपील
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोमप्रकाश जी यूपी के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुये अपनी टीम के साथ जनपद फिरोजाबाद आये। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने उनकी पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यादव महासभा प्रत्येक जिले में जाकर लोगों से अपील कर रही है कि अखिलेश यादव को उनकी साफ सुथरी छवि की वजह से जितायें। साथ ही कहा कि महासभा का किसी भी राजनैतिक दल से कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि अखिलेश यादव की कार्यशैली बहुत अच्छी रही है। इसलिए वे व उनकी टीम प्रभावित है और एक बार फिर से उन्हें मौका देने के लिये जनता को अलग-अलग शहरों में जाकर जागरूक कर रही है। आगे कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन पूरी तरह सफल रहेगा। जब एक ही मिजाज के दो जरूरतमंद मिल जाते हैं तो वे जरूर सफल होते हैं। आगे कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराये गये विकास कार्य किसी से छिपे नहीं है। जनता सब जानती है, हमारी टीम जनता को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव द्वारा किये गये जोशीले स्वागत की सराहना की। टीम में उनके साथ हैदराबाद तेलंगना के राष्ट्रीय महासचिव आर लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, जेपी यादव एडवोकेट, जितेंद्र यादव, अनीप यादव, दीपू यादव, रवीन्द्र यादव, सुनील यादव, अनिल यादव आदि रहे।