Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

फिरोजाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र कोटला मौहल्ला में पति के साथ मायके आयी एक विवाहिता नाले में गिर गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को उसका पति लोगो की सहायता से नाले से निकाल कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल के पति महेशचन्द्र पुत्र सत्यप्रकाश निवासी थाना शिकोहाबाद के लखनई ने बताया कि वह अपनी पत्नी 20 वर्षीय दुर्गा, रविकान्त पुत्र महाराम के साथ बाइक द्वारा अपनी ससुराल कोटला मौहल्ला आया हुआ था। जहाॅ बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गयी। जिससे उसकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र आलमपुर निवासी 53 वर्षीय मीरा शर्मा पुत्र राजेश पाठक, उसका पति 58 वर्षीय राजेश बाइक से गिरकर घायल हो गये। दोनो लोगो को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। थाना नारखी के गांव कायथा निवासी 22 वर्षीय सचिन पुत्र पुरूषोत्म 45 वर्षीय शीला देवी पत्नी विजय पाल, निवासी श्रीपाल कालौनी, 20 वर्षीय कुसुमादेवी पत्नी सचिन आदि लोग टैम्पों की टक्कर लगने से बरथरा के समीप घायल हो गये। घायलों को मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। घायल ने बताया कि उक्त तीनो लोग बाइक से फिरोजाबाद श्रीपाल कालौनी से आ रहे थे।