रामगढ़ पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रो में तीन लोगों को बच्चा चोर समझकर मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें एक घायल शराबी को रामगढ़ पुलिस उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आयी। जबकि दो लोगों का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया।
बताते चले कि इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की घटनाओं की अफवाह फैल रही है। इसी के चलते लोगो में काफी भय व्याप्त है। इसी के चलते थाना रामगढ़ क्षेत्र के सम्राट नगर बडा मिर्जा का नगला निवासी भूरी सिंह की बच्ची कुमारी मोनिका खुले मे शौच कर रही थी। उसी दौरान वहां से एक शराबी व्यक्ति गुजर रहा था। उसी समय आस-पास के लोगो ने नशेडी को बच्चा चोर कहते हुए कुछ लोगो ने मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया, उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अचेत व्यक्ति को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहंुचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। वही दूसरी घटना में थाना फरिहा क्षेत्र निवासी नरेश का 10 वर्षीय पुत्र कुल्ला अपने घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई निवासी 21 वर्षीय नीरज पुत्र पन्नालाल उसके साथी 15 वर्षीय पंकज पुत्र रतनलाल गुजरे बच्चा उनको देखकर डर गया। ग्रामीणो ने दोनो लोगो को बच्चा चोर समझकर मारपीट कर घायल कर दिया। वही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त दोनो लडकों को दबोच लिया। जिनका सरकारी अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
Jansaamna