Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवानदास इण्टर कालेज की प्रबन्ध समिति का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

भगवानदास इण्टर कालेज की प्रबन्ध समिति का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मैण्डू स्थित श्री नेहरू स्मारक भगवान दास इण्टर कालेज की प्रबन्ध समिति का र्निविरोध चुनाव गत दिनों सम्पन्न हुआ, जिसमें पदाधिकारी व सदस्य चुने गये। उक्त जानकारी सत्यप्रकाश शर्मा चुनाव अधिकारी प्रबन्ध समिति श्री नेहरू स्मारक भगवानदास इण्टर कालेज मैण्डू ने देते हुए बताया कि श्री बाके लाल सिंह अध्यक्ष, श्री हरि सिंह उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश प्रबन्धक, श्री नरेश कुमार उपप्रबन्धक, श्री प्रेमपाल सिंह कोषाध्यक्ष, डाॅ.प्रभु सिंह लेखा परीक्षक, के अलावा श्री नवरत्न सिंह, सत्यप्रकाश, श्यामपाल सिंह, जय सिंह, रघुवीर सिंह, कुॅवर पाल सिंह सदस्य चुने गये।