Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वर्णजयन्ती विहार में जन सेवा संस्थान ने फहराया तिरंगा

स्वर्णजयन्ती विहार में जन सेवा संस्थान ने फहराया तिरंगा

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जन कल्याण सेवा संस्थान स्वर्ण जयंती विहार विस्तार पार्ट -1 में झण्डारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष मोहन लाल साहसी ने झण्डारोहण किया और अपने संबोधन में कहा कि भारत देश आज अपने मुकुट जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए हटाने के बाद पहली बार सम्पूर्ण रूप से आजाद हुआ है। आज पूरे भारत मे एक देश, एक निशान, एक संविधान लागू हुआ है। इसलिये सम्पूर्ण देश तो आज आजाद हुआ है। स्वर्ण जयंती विहार की कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं जैसे बन्द पड़ीं सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जुड़वाना, क्षेत्र में पड़ी पानी की लाइन से सुबह शाम फालतू में पानी बहता रहता है। पार्क में वृक्षारोपण करना एवं पार्क का सुंदरीकरण करना आदि। आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र कि समस्याओं पर सूबे के मंत्री सतीश महाना से बात करके उन्हें हल करांएंगे। उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री एड नरेश कुमार कठेरिया ने किया तथा संस्था के अध्यक्ष उमाकांत पाल, राम सहाय पाल, ओम कर विश्वकर्मा, शशि कांत गुप्ता, श्री कांत पाल, महादलित परिसंघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सुआदोर, जगराम पाल, आर वी सिंह, डी नाथ, सुभाष चन्द्र शर्मा, चंदन श्रीवास्तव, छेदी लाल, राम राज पाल, एम पी सिंह, जितेंद्र कुमार वाल्मीकि, विजय कुमार निगम, प्रियांशी कठेरिया, दिव्यांशी पाल उपस्थित रहे।