Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम की टीम ने बसूला दस हजार का शमन शुल्क

नगर निगम की टीम ने बसूला दस हजार का शमन शुल्क

फिरोजाबाद। नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में नगर निगम टीम द्वारा शनिवार को रहना नाले की पुलिया पर पाॅलीथिन प्रतिबंधित अभियान चलाया गया। जोनल सेनेटरी आॅफीसर के नेतृत्व में रहना की पुलिया पर पाॅलीथिन प्रतिबंधित अभियान चलाया गया। टीम ने मौके पर मुकेश पुत्र प्रेमचन्द्र से चार किलो आठ सौ ग्राम पाॅलीथिन कैरी बैग, प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी डिस्पोजल सामग्री बरामद कर दस हजार रूपये का शमन शुल्क बसूला। टीम में दलवीर सिंह जोनल सेनेटरी आॅफीसर, संदीप भार्गव मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अरविंद भारती, सुदेश यादव एवं प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।