Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे लाइन पर करते समय महिला की ट्रेन से कटकर मौत

रेलवे लाइन पर करते समय महिला की ट्रेन से कटकर मौत

फिरोजाबाद। थाना जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र मालगोदाम के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल काॅलेज भिजवाया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के ओमनगर निवासी 42 वर्षीय पिक्की देवी पत्नी कमलेश मालगोदाम के समीप रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर जा रही थी। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर लोगो को हुजूम लग गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि महिला कुछ काम के लिए रेलवे स्टेशन की ओर आयी थी।