Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में कई लोग घायल, ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसों में कई लोग घायल, ट्रक चालक की मौत

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाॅ घायलों का उपचार किया गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला हीरा के समीप आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसका चालक जनपद एटा के देहाल कोतवाली क्षेत्र कुठिला लायकपुर निवासी मौहम्मद आशिफ पुत्र आसीम खाॅन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को ट्रक से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल काॅलेज भिजवाया। जबकि ट्रक में उसके साथ चल रहा सहयोगी सतेन्द्र पुत्र गिर्राज सिंह निवासी खेडा सत्तू अलीगढ़ घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घायल ने बताया कि उक्त लोग दिल्ली से ट्रक लेकर कानुपर जा रहे थे। अन्य सड़क हादसों में बाइक फिसलने से घिरोर निवासी 41 वर्षीय अशोक पुत्र छदामीलाल, फरिहा के गांव दमामई निवासी 40 वर्षीय श्यामबाबू पुत्र देवीराम, अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र खरगा निवासी 22 वर्षीय अजीत पुत्र गुलाब सिंह आदि लोग भी सड़क हादसों में घायल हो गये। उक्त सभी लोगो का सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया।