Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एआरटीओ कार्यालय पर डीएम का छापा

एआरटीओ कार्यालय पर डीएम का छापा

एआरटीओ को लगाई फटकार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत छह दिन से नेट कनेक्टिविटी न होने के कारण जनता का कार्य एआटीओ कार्यालय में नही हो पा रहा था। जिसकी शिकायत दिन-प्रतिदिन जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को मिल रही थी। आज उक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए। जिलाधिकारी ने सम्भागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आज कल नेट की समस्या को लेकर लोगो का कार्य नहीं हो रहा था। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को मिल रही थी। जिलाधिकारी ने सोमवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। जहाॅ आॅफिस में कर्मचारियों से बात करने के बाद जमकर फटकार लगायी। वही अधिकारियों के बीच बैठकर नेट समस्या को तत्काल निपटने के लिए कहा। नेट आने के बाद कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये। लोगो द्वारा शिकायत की जा रही थी कि विभाग में नेट के बिना कोई कार्य नहीं हो रहा था। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मौज की नीद सांे रहे थे। जिलाधिकारी के निरीक्षण से कार्यालय में हडकंप मच गया।