Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला की मौत में पति व प्रेमिका जेल भेजे

महिला की मौत में पति व प्रेमिका जेल भेजे

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बालापट्टी में गत दिनों एक महिला की अपने ही घर पर फांसी के फन्दे पर लटकी मिली लाश के मामले में मृतका के मायके वालों द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद आज कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद मृतका के पति संजय बघेल व उसकी प्रेमिका गीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।