Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीन कब्जा मुक्त कराने हेतु डीएम को दिया पत्र

जमीन कब्जा मुक्त कराने हेतु डीएम को दिया पत्र

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव बिर्रा निवासी एक व्यक्ति ने दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा करने पर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। गांव बिर्रा निवासी रामवीर सिंह पुत्र गजाधर सिंह ने पत्र में कहा है कि उसकी कुछ भूमि का भाग कस्बा के मोहल्ला जाटवान निवासी नामजद ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है।जिससे उसकी भूमि का रकबा काफी कम हो गया है। पत्र में अरोप है कि दबंग ने अपनी माता और पत्नी के नाम खसरा संख्या 252 में खरीदा था। और कब्जा 249 में कर लिया है। पीडित ने डीएम से जमीन को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई है।